सीतापुर(उत्तर प्रदेश): गुरुवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले मार्ग का एक हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का लगभग तीन फीट हिस्सा बह जाने से इस मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
मार्ग अवरुद्ध होने से पोस्टमार्टम हाउस जाने वाले लोगों और परिजनों को वैकल्पिक रास्तों तथा खेतों के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बहाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिससे यह स्थिति बनी।
मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत करवाकर आवागमन सुचारू रूप से बहाल करने को कहा है।

0 टिप्पणियाँ